सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूटने का आरोपित मोहनिया से गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट


कैमूर:-- जिले के मोहनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला गांव निवासी मदन कुमार के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर लूट की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गरबा की सुबह फेसर थाना क्षेत्र में बढ़ई बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया। गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


घटना के बाद औरंगाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल एक आरोपित बाइक से मोहनिया पहुंचा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर मोहनिया थाना, कुदरा थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने मोहनिया के पटना मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपित के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद औरंगाबाद पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने दूरभाष पर बताया कि औरंगाबाद में सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट के मामले में एक आरोपित को मोहनिया के पटना मोड़ से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद औरंगाबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट