गायत्री शक्तिपीठ में जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर कथा हवन पूजन का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 03, 2026
- 2 views
रोहतास।गायत्री शक्तिपीठ, न्यू एरिया, सासाराम में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माताओं एवं बहनों ने भाग लेते हुए कथा श्रवण एवं पूजन किया ।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के उमेश जी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का वाचन कर जीवित्पुत्रिका व्रत के महत्व एवं इसकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ न्यू एरिया के मुख्य ट्रस्टी राजकुमारी चौहान जी एवं परिव्राजक रमेश सिंह के निर्देशन में सभी संचालन किए गये l , गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य अतेंद्र कुमार सिंह पुर्व पार्षद , सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
गायत्री परिवार, सासाराम की ओर से सभी श्रद्धालुओं को जीवित्पुत्रिका व्रत की शुभकामनाएं दी गईं।


रिपोर्टर