पटेल स्मारक परिसर में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का भव्य स्वागत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 06, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मोहन बिगहा स्थित पटेल स्मारक परिसर में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज पटेल उर्फ बंटी पटेल एवं धीरज पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने आरती उतारकर स्वागत किया और अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनीष वर्मा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने रोहतास जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिले स्नेह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल नव निर्माण स्मारक समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिस दिन सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थापित होगी, वह दिन सभी के लिए खुशी का अवसर होगा। उन्होंने सरदार पटेल के देश के प्रति योगदान को अविस्मरणीय बताया।
कार्यक्रम में पटेल जन कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष मान्ती देवी, स्वागतकर्ता बंटी पटेल, धीरज पटेल, संचालक प्रतीक पटेल, सुदामा सिंह, कृष्णा पटेल, शैलेन्द्र पटेल, संजय पटेल, जदयू जिला महासचिव मुमताज अंसारी, जिला अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, विवेक गौरव, सरिता कुमारी, उषा पटेल (पूर्व जिला पार्षद), संगीता कुमारी, मनीषा पटेल, अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, शोभा चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर