छूटे हुए एवं नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष शिविर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 06, 2026
- 3 views
राजगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा नवीन मतदाताओं के पंजीयन के लिए अक्टूबर माह में विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गहन पुनरीक्षण के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं संपर्क से बाहर पाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। ऐसे मतदाताओं के साथ-साथ 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों को नवीन मतदाता के रूप में मतदाता सूची में शामिल करने का अवसर दिया जा रहा है।
विशेष शिविरों के दौरान अधिक से अधिक पात्र नवीन मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरवाए जाएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रपत्र-6 से घोषणा पत्र को पृथक कर दिया गया है। इससे पात्र नागरिकों के लिए प्रपत्र-6 भरने की प्रक्रिया सरल हो गई है। जिन पात्र व्यक्तियों के नाम वर्तमान में मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं तथा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना प्रपत्र-6 निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सहायता मोबाइल एप एवं निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भर सकते हैं।निर्वाचन आयोग द्वारा छूटे हुए एवं नवीन पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का विशेष अवसर प्रदान किया गया है। पात्र नागरिक 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित विशेष शिविरों में उपस्थित होकर इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं।


रिपोर्टर