चलती ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग यात्री की बची जान, आरपीएफ जवानों ने दिखाई बहादुरी




गयाजी। गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर मंगलवार को ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ जवानों ने चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग यात्री की जान बचा ली। गाड़ी संख्या 63254 गया-पटना मेमू के प्रस्थान के दौरान दिव्यांग यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगा। खतरा भांपते हुए ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर दिया। दोनों जवानों की तत्परता से संभावित गंभीर हादसा टल गया। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-4 के दिल्ली एंड लैडर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरपीएफ ने दोनों जवानों की साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट