करंट लगने से युवक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 09, 2026
- 2 views
रोहतास।करगहर थाना क्षेत्र के सेमरिया में करंट लगने से 35 वर्षीय शेषनाथ यादव की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुखलाल यादव के पुत्र शेषनाथ यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विरोध में स्टेट हाईवे जाम किए जाने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति और जाम से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।


रिपोर्टर