14 वर्षीय किशोर को गोली मारने का मामला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 10, 2026
- 1 views
रोहतास। कछवां थाना क्षेत्र के जग्गू टोला गांव के पास शुक्रवार को स्कूल जाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था और किशोर पर गोली चला दी। किशोर दिनेश प्रिंटिंग प्रेस संचालक का पुत्र बताया जा रहा है।
राहत की बात है कि किशोर सुरक्षित है। गोली उसके सीने को आर-पार करते हुए निकल गई। उसे इलाज के लिए आरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।
घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री मिस्टर राज के निर्देश पर थानाध्यक्ष कछवां सहित पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।*अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब घटना के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।


रिपोर्टर