तलेन में नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न


तलेन । शनिवार को नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर तलेन थाना परिसर में  शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह पलैया,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, डॉक्टर दीपक विश्वकर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा नवरात्रि , दुर्गा विसर्जन, दशहरे  पर्व को शांतिपूर्वक  मनाने की अपील की गई। मातारानी के लिए पंडाल व लाइटिंग की सुविधा करते समय सुरक्षा का ध्यान  व साफ सफाई का ध्यान रखें तथा माता रानी के विसर्जन के समय सावधानी व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही दशहरे के दिन दशहरे मैदान पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम को लेकर भी चर्चा की गई।  वही बंद हो चुके पुराने मार्ग एक्सचेंज ऑफिस से लेकर विद्युत मंडल तक पहुंचने वाले मार्ग  को कबजाधारियों से मुक्त करवाकर पुनः चालू करवाने की मांग की गई। इस मौके पर बैठक में उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव , राधारमण तिवारी, संजय भट्टर,शिव प्रसाद शर्मा, कैलाश मोहन यादव, रईस मेवाती,  हाफिज शफिक पठान, मनमोहन यादव, दिनेश शर्मा,राजेन्द्र जोशी, रईस आगा, कालुराम जाटव, राधेश्याम यादव, महेश यादव, बबलू खींची, महेंद्र यादव, रईस मंसूरी, बबलू मंसूरी , राजेश डोडिया ,महफूज खान , पवन यादव, दीपक यादव व पत्रकारगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट