डेहरी के लाल गणितज्ञ डॉ. प्रियरंजन की स्मृति सभा, वक्ताओं ने कहा - वे दूसरे वशिष्ठ नारायण सिंह थे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 10, 2026
- 11 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। महिला कॉलेज डालमियानगर में डेहरी के लाल प्रख्यात गणितज्ञ एवं वैज्ञानिक डॉ. प्रियरंजन की स्मृति सभा आयोजित की गई।
डॉ. प्रियरंजन स्मृति समिति द्वारा आयोजित सभा में परिवारजन, शिक्षाविद, अधिवक्ता, पत्रकार व छात्राएं शामिल हुईं। संचालन संयोजक संतोष उपाध्याय ने किया।
पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गोपाल कृष्ण ने कहा कि डॉ. प्रियरंजन दार्शनिक गणितज्ञ व अरैखिक गतिकी (नॉन-लीनियर डायनामिक्स) के प्रवर्तक थे। उन्होंने गणितीय दर्शन से हृदय, अल्जाइमर व संक्रामक रोगों के लिए ऐप बनाया।
प्राचार्य डॉ. अशोक ने कहा कि उन्हें याद करना सभ्य समाज की जिम्मेदारी है। प्रो. दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पीठ की स्थापना की जाएगी।
भतीजी रश्मि ने कहा कि उनकी लेगेसी परिवार की ताकत है। सामाजिक कार्यकर्ता उदयन व लेखक-पत्रकार पुष्पराज ने उनके अंतरराष्ट्रीय अवदान को रेखांकित किया।
नेतरहाट ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के कर्नल बी.बी. सिंह ने शोक संदेश में कहा - "नेतरहाट वाले प्रियरंजन को दूसरा वशिष्ठ नारायण सिंह मानते हैं।"
जया सांकृत्यायन सहित कई वैश्विक शिक्षाविदों के शोक संदेश पढ़े गए। मौके पर अधिवक्ता श्रीमन नारायण, बैरिस्टर सिंह, प्रो. हरेंद्र सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी मौजूद थे।


रिपोर्टर