फुट ओवरब्रिज के अभाव में जान जोखिम में डाल राष्ट्रीय राजमार्ग -19 को पार करने को मजबूर क्षेत्रवासी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 13, 2026
- 3 views
राष्ट्रीय राजमार्ग बना बस स्टैंड तो सर्विस रोड टैम्पो स्टैंड, आए दिन होती है दुर्घटनाएं
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के कुदरा में भभुआं मोड़ के पास NH-19 पार करना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। यहां लंबे समय से फुट ओवरब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। सबसे बड़ी परेशानी महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है, जिन्हें रोजाना तेज रफ्तार वाहनों के बीच से होकर हाईवे पार करना पड़ता है। जिस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। हाईवे पर लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है कुदरा नगर पंचायत में बस स्टैंड नहीं होने के कारण कई बसें हाईवे के किनारे ही रुकती हैं। ऐसे में बस पकड़ने वाले यात्रियों को सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए सीधे NH-19 पार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड की समुचित व्यवस्था और फुट ओवरब्रिज के अभाव में उन्हें हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है। भभुआं मोड़ के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहनियां विधायक की ओर से भी इसके निर्माण को लेकर विधानसभा चुनाव के समय ही आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है इसी को लेकर लोजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, राजद प्रदेश सचिव छेदी सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, जन स्वराज पार्टी के कार्यकर्ता जनार्दन पासवान सहित अन्य लोगों ने चर्चा की।
सभी ने भभुआं मोड़ पर जल्द से जल्द फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग उठाई, ताकि राहगीरों और यात्रियों को NH-19 पार करने के दौरान होने वाले खतरे से राहत मिल सके, सबसे खास बात यह है कि आखिर कब तक कुदरा के लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर NH-19 पार करना पड़ेगा क्या प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल्द कोई ठोस कदम उठाएगा या नहीं।


रिपोर्टर