कलश स्थापना के बाद पंडालों में मां के जयकारे से गूंजा रोहतास क्लब डालमियानगर


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना के बाद डेहरी-डालमियानगर के पूजा पंडालों में रौनक बढ़ गई है।


बाहर से आए विद्वान पंडितों द्वारा पूरे मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है। हर पंडाल में मां शारदे और जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं।


पूजा समितियों के अनुसार सप्तमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की जाएगी। उसी दिन से विजयादशमी तक पूरा क्षेत्र आकर्षक विद्युत रोशनी से जगमग हो उठेगा।


अभी से ही पूजा पंडालों के आसपास बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे-छोटे झूले लग गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दिनभर बच्चे इन झूलों में झूमते और आनंद लेते नजर आ रहे हैं।


बाजार में भी नवरात्र को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट