SIR में कटे मतदाताओं के नाम एक माह में फिर जुड़ेंगे, घर-घर होगा सत्यापन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 13, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों को फिर से जोड़ने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम डेहरी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई।
बैठक में डेहरी प्रखंड, डेहरी नगर परिषद और अकोढ़ीगोला प्रखंड के बीएलओ शामिल हुए।
निर्देश दिया गया कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम SIR के दौरान कट गया था, उनका घर-घर जाकर पुनः सत्यापन किया जाए।
जो मतदाता मौजूद और पात्र पाए जाएंगे, उनका नाम एक माह के विशेष अभियान में मतदाता सूची में पुनः जोड़ा जाएगा। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी और बीडीओ भी मौजूद रहे।


रिपोर्टर