शिवहर में डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ, बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए आकर्षक झूले

..सभापति राजन नंदन सिंह ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन..

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर:  दशहरा के अवसर पर शिवहर शहर में उत्सवी माहौल के बीच डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में बस स्टैंड के पास आयोजित मेले का उद्घाटन नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह ने फीता काटकर किया। मेले के शुरू होने से बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


उद्घाटन के मौके पर सभापति राजन नंदन सिंह ने कहा कि दशहरा के अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से त्योहार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।


मेले के संचालक हरकरवा निवासी मोहम्मद शाहरुख और सज्जाद ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला, जलपरी शो और विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। मेले में बच्चों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध हैं।


वहीं, समाजसेवी विशाल पटेल ने कहा कि मेले में लगाए गए तरह-तरह के झूले और जलपरी शो शहर के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं। इससे शिवहर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी मेला घूमने और मनोरंजन का अवसर मिलेगा।


इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, चिंटू पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट