नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत,नवरात्रि में होनी थी पत्नी की विदाई

रोहतास।काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत करूप बाजार निवासी उमाराम के पुत्र सरोज कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना डेहरी मार्ग पर बरना पेट्रोल पंप के पास की है।

बताया जा रहा है कि सरोज कुमार *बिक्रमगंज में अपने मामा के साथ मिस्त्री का काम करते थे। उनकी शादी अमौना के पास शंकरपुर गांव में अप्रैल महीने में हुई थी।

परिजनों ने बताया कि *पत्नी की विदाई इसी नवरात्रि में कराने की तैयारी थी, लेकिन ससुराल वालों का कहना था कि विदाई छठ पूजा के बाद करेंगे।

बुधवार को वह बिक्रमगंज से काम करके घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

रात्रि में जब उनका शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। खबर सुनते ही उनकी नवविवाहित पत्नी भी रोती-बिलखती ससुराल (करूप) आ गई। जिस घर में नवरात्रि में बहू के आने की खुशी मनाई जानी थी, वहां आज मातम पसरा है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट