एस.बी.एस. स्कूल, तलेन के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी एवं मार्गदर्शन महोत्सव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 15, 2026
- 2 views
तलेन । एस.बी.एस. स्कूल, तलेन के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को इंदौर पब्लिक स्कूल, नॉलेज विलेज, हुकमा खेड़ी, ए.बी. रोड, राजेंद्र नगर, इंदौर में आयोजित सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी एवं मार्गदर्शन महोत्सव" में सहभागिता की।जहां पर प्रदेश के सभी CBSE संबंधता प्राप्त विद्यालयों ने सहभागिता ली |
इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, कौशल विकास एवं मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करना तथा उन्हें भविष्य के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना था। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री नंदकिशोर यादव एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नवाचार एवं नई चीजें सीखने की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयासरत है।


रिपोर्टर