संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गरबा महोत्सव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 16, 2026
- 23 views
तलेन । संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन में नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कार गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
गरबा उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गरबा नृत्य कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के समापन के पश्चात माँ दुर्गा की आरती एवं पूजा-अर्चना कर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों को प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने श्रद्धा एवं प्रसन्नता के साथ प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देते हैं।


रिपोर्टर