बच्चा तिवारी हत्या काण्ड का मुख्य आरोपी गिरफतार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 24, 2026
- 1 views
रोहतास। जिले के करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित ओम प्रकाश शर्मा उर्फ नन्हक शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सासाराम एसडीपीओ दो संजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। हालांकि, मुख्य आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसकी तलाश करते हुए शिवसागर बाजार से उसे गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।


रिपोर्टर