बरसठी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 19, 2026
- 33 views
आलमगंज पुरानी बाजार से पुलिस ने की कार्रवाई, धारा 170 बीएनएसएस में चालान
बरसठी (जौनपुर)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस ने आलमगंज पुरानी बाजार से पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कार्रवाई करते हुए सलमान हासमी (22), दिलशाद हासमी (30), विकास गुप्ता (25), अमन जायसवाल (19) और अभिषेक मोदनवाल (18) को हिरासत में लिया। सभी आरोपी पठखौली, आलमगंज पुरानी बाजार, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल वकील चौहान और रिजर्व कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शामिल रहे।


रिपोर्टर