विक्टिम राइट सेंटर का न्यायाधीश ने ADR भवन में किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर ----- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पीड़ितों के अधिकारों एवं पीड़ित-केंद्रित विधिक सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से Victim Rights Centre (VRC) का शुभारंभ भारत के माननीय मुख्ये न्यायाधीश के द्वारा किया गया। 

इस उद्घाटन समारोह में भारत के मुख्यक न्यादयाधीश माननीय न्याुयमूर्ति सूर्य कांत, पटना उच्चघ न्यामयालय के मुख्य न्या याधीश माननीय न्याiयमूर्ति वी. कामेश्वतर राव और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यनक्ष-सह-पटना उच्चन न्याकयालय के माननीय न्याकयमूर्ति सुधीर सिंह सहित अन्य न्याअयाधीशगण शामिल रहें। इस आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के ए.डी.आर. भवन में उपस्थित पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा देखा गया। 

ए.डी.आर. भवन, शिवहर में आयोजित कार्यक्रम में DLSA शिवहर के सचिव, LADCS के मुख्य अधिवक्ता सुबोध कुमार, उप मुख्य अधिवक्ता जया सिंह, पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। सभी ने Victim Rights Centre के उद्घाटन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा पीड़ितों के अधिकारों और उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

 इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि पीड़ितों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्याय तक सुगम पहुंच के लिए विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से पीड़ितों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। 

DLSA शिवहर के सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक ने कहा कि पीड़ितों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी होना न्याय तक उनकी प्रभावी पहुंच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में PLVs एवं पैनल अधिवक्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट