पुलिस दबिश के बाद आर्मी जवान हत्याकांड का वांछित अभियुक्त दिलीप यादव ने किया आत्मसमर्पण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 19 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- आर्मी जवान शत्रुधन यादव हत्याकांड में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार यादव ने पुलिस की लगातार दबिश के बाद शनिवार, 26 सितंबर को मोहनिया स्थित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, रामगढ़ थाना कांड संख्या 258/26, दिनांक 9 सितंबर 2026 में दिलीप कुमार यादव, पिता मिथिलेश यादव, निवासी खरिका, थाना राजपुर, जिला बक्सर, वर्तमान पता रामगढ़ को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। बताया गया कि 9 सितंबर को आर्मी जवान शत्रुधन यादव, निवासी साहुका, थाना रामगढ़ को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। वहीं, 25 सितंबर को उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के बाद दिलीप यादव ने अंततः मोहनिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।


रिपोर्टर