पिछले 12 घंटे से बूंदाबांदी से आलू और पके धान पर संकट, किसानों में उदासी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 29, 2026
- 7 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)--- प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बूंदाबांदी बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी पकी हुई धान की फसल और आलू की फसल पर संकट मंडरा रहा है, जिससे किसानों में उदासी छाई हुई है।
खरेंदा गांव के किसान *बैरागी बाबा* ने बताया कि "यदि इसी तरह बूंदाबांदी होती रही तो किसानों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। धान खेत में ही भीग रहा है और आलू सड़ने का डर है।"
उन्होंने बताया कि इस बार धान की पैदावार अच्छी हुई थी, लेकिन ऐन कटनी के समय बारिश ने सारा गणित बिगाड़ दिया है। कई छोटे किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है, अब फसल खराब होने से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन और हल्की बारिश की संभावना है।


रिपोर्टर