चैनपुर प्रखण्ड के पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर किया गया आमसभा,
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 30, 2026
- 4 views
गरीब परिवारों ने उठाई जमीन की समस्या
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)------ भभुआं अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नंदगांव पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया।आमसभा में पंचायत क्षेत्र के मुखिया ददन राम सहित कई गणमान्य और पंचायत के ग्रामीणों और संबंधित लोगों ने भाग लिया।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों के सामने रखी गई।सूची में दर्ज लाभार्थियों के नाम क्रम वार पढ़कर सभी को सुनाए गए।इस दौरान ग्रामीणों के बीच आवास योजना के लाभ को लेकर चर्चा हुई।मौजूद गरीब और दलित परिवारों के लोगों ने जमीन की कमी की समस्या को प्रमुखता से उठाया।ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों के पास नया मकान बनाने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है।कुछ परिवारों में चार-चार पांच-पांच पुत्र होने के कारण जमीन का अभाव है। जहां बंटवारा होने से जमीन कम है।और जमीन कि समस्या है।ग्रामीणों ने बताया कि उपलब्ध जमीन मे पहले से बने घर पर आवास बनाने की अनुमति दी जाए।ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले
आमसभा में मुखिया ददन राम ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से उठाया।उन्होंने सरकार से जमीन के अभाव वाले पात्र परिवारों के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की।मुखिया प्रतिनिधि ने मांग की ऐसे परिवारों को पहले से बने मकान की जगह या उपलब्ध परिसर में ही आवास निर्माण की अनुमति राशी दी जाए।उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है,इसलिए जमीन की समस्या के कारण कोई पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे।आमसभा में ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।


रिपोर्टर