सघन टिकट जांच अभियान 607 मामलों से ₹4,92,385 का राजस्व वसूली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 30, 2026
- 3 views
रोहतास।सासाराम पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में आज बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, सासाराम एवं डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर एक साथ यह विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल *71 टिकट जांच कर्मचारियों* की तैनाती की गई थी।
जांच के दौरान कुल 607 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹4,92,385 का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्री रेलवे आरक्षण एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन), IRCTC की वेबसाइट तथा RailOne ऐप के माध्यम से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट अवश्य प्राप्त करें तथा रेल नियमों का पालन करे।


रिपोर्टर