चेयरमैन विनोद जायसवाल की पहल लाई रंग, 3 नवंबर को लगेगा रामपुर का ऐतिहासिक मेला
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 30, 2026
- 1 views
4 नवंबर को होगा भव्य भरत मिलाप, खराब मौसम की आशंका के चलते बदली गई आयोजन की तिथि
रामपुर (जौनपुर)। रामपुर के ऐतिहासिक मेले की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल की लगातार कोशिश आखिरकार रंग लाई। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए शासन-प्रशासन ने पूर्व निर्धारित 30 और 31 अक्टूबर की तिथियों में बदलाव करते हुए आयोजन की नई तिथि घोषित कर दी है। अब 3 नवंबर को रामपुर का ऐतिहासिक मेला आयोजित होगा, जबकि 4 नवंबर को पारंपरिक एवं भव्य भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।
रामपुर का ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। इस मेले में रामपुर नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले और भरत मिलाप को लेकर क्षेत्रवासियों में हर वर्ष विशेष उत्साह रहता है। खराब मौसम की संभावना को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मेले की तिथि आगे बढ़ाने के लिए शासन-प्रशासन से लगातार संपर्क और संवाद किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी परिस्थितियों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए तिथि परिवर्तन की पहल की। आखिरकार उनके प्रयास सफल हुए और मेले की नई तिथि निर्धारित कर दी गई।
नई तिथि घोषित होने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। नगर एवं क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल को बधाई देते हुए उनकी पहल और सक्रियता की सराहना की। लोगों का कहना है कि रामपुर की ऐतिहासिक पहचान और जनभावनाओं से जुड़े इस पारंपरिक आयोजन को लेकर उन्होंने जिस तत्परता से प्रयास किया, वह सराहनीय है। चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि के अनुसार मेले और भरत मिलाप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की परंपरा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। अब 3 नवंबर 2026 को रामपुर का ऐतिहासिक मेला और 4 नवंबर 2026 को भव्य भरत मिलाप आयोजित होगा। नई तिथि घोषित होने के बाद क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।


रिपोर्टर