कंटेनर से दो दर्जन से अधिक मवेशी बरामद चालक फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 30, 2026
- 1 views
खामिदौरा के पास एनएच-19 पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
संवाददाता पिन्टू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खामिदौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर से दो दर्जन से अधिक मवेशियों को बरामद किया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी संख्या में मवेशियों को बेरहमी से ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खामिदौरा के पास छापेमारी कर कंटेनर को पकड़ लिया। जब पुलिस ने कंटेनर खोलकर जांच की तो उसके अंदर बड़ी संख्या में मवेशियों को ठूंसकर रखा गया था। कंटेनर को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।


रिपोर्टर