राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर थाना परिसर मे एसपी ने दिलाई पुलिसकर्मियों की शपथ

रोहतास। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सासाराम नगर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने हाथ आगे कर देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता की भावना को मजबूत करेंगे और देशवासियों के बीच भाईचारे का संदेश फैलाएंगे।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी, महिला हेल्प डेस्क के कर्मी एवं जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके आदर्शों की याद दिलाता है। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने नागरिकों के साथ मिलकर समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट