नन्हे बच्चों का स्कूल भ्रमण, आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय तक सहज संक्रमण की पहल

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डेहरी रोहतास। समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम (School Exposure Visit) आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद एवं दैनिक दिनचर्या से परिचित कराना है।

इस पहल से बच्चों में विद्यालय में प्रवेश के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित होगा तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राथमिक विद्यालयों में उनका सहज संक्रमण सुनिश्चित हो सकेगा।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों एवं निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया है, ताकि बच्चे विद्यालय के बाल-अनुकूल वातावरण से सहज रूप से जुड़ सकें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट