सरदार पटेल सभागार में DM-SP ने की माल्यार्पण और दिलाई शपथ

संवाददाता पारस नाथ दुबे

डेहरी रोहतास। शनिवार को सरदार पटेल सभागार में एकता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, रोहतास*द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया।

साथ ही उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस कर्मियों द्वारा ली गई शपथ:

_"मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए सदैव को समर्पित रहूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूँ।"_


"एकता में ही भारत की शक्ति है"*के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन जय हिन्द के उद्घोष के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट