शराब पार्टी करते सात गिरफ्तार, जागेबरांव मुखिया का भाई भी शामिल

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर--- जिला के सोनहन थाना क्षेत्र में शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जागेबरांव पंचायत के मुखिया पति का भाई भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में बने एक मकान में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर सोनहन थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और शराब सेवन के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनोज शर्मा पिता स्व. बबन शर्मा, ग्राम- रेही; राकेश सिंह, पिता स्व. रामायण सिंह,संजय सिंह पिता स्व. जमुना सिंह,मंटू सिंह पिता स्व. भगवान सिंह, रामलाल बिंद पिता राम जन्म बिंद ग्राम- बाघी, सरदार राम पिता रामकेशी राम, ग्राम- खानेठी,  धर्मु कुमार पिता स्व. मोतीलाल बिंद के रूप में हुई है। सभी सोनहन थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

वहीं, गिरफ्तार किए गए सात आरोपितों में से एक व्यक्ति दूसरी बार शराब सेवन मामले में पुलिस की पकड़ में आया है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट