भानस थानाध्यक्ष एवं सेमरा ओपी अध्यक्ष ने संभाली कमान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 02, 2026
- 9 views
रोहतास। पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के बाद रविवार को भानस थाना एवं सेमरा ओपी में नए प्रभारियों ने पदभार ग्रहण किया। 2019 बैच के दारोगा नितेश कुमार ने भानस थानाध्यक्ष तथा पूनम कुमारी ने सेमरा ओपी अध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। नितेश कुमार इससे पूर्व डेहरी मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थे, जबकि पूनम कुमारी संझौली थाना से स्थानांतरित होकर आई हैं।पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन, मादक पदार्थों की रोकथाम, नियमित गश्ती और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए आमलोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।वहीं, ओपी अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग, महिलाओं की सुरक्षा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना तथा अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नवनियुक्त थानाध्यक्ष के थाना पहुंचने पर कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।


रिपोर्टर