पीएम अजय योजना मूल्यांकन सह अभिसरण समिति की बैठक डीएम की उपस्थिति में संपन्न हुआ


रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय PM-AJAY योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति (PACC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम सभा से अनुमोदित ग्राम विकास योजना (VDP) को जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन प्रदान करने के संबंध में समीक्षा की गई।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा योजना के तहत चयनित कुल 153 ग्रामों में से 21 ग्रामों के ड्राफ्ट ग्राम विकास योजना (VDP) को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिला पदाधिकारी ने प्रस्तुत योजनाओं की समीक्षा करते हुए VDP में आवश्यक सुधार एवं संशोधन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट