RPF डेहरी की ईमानदारी: पूर्वा एक्सप्रेस में छूटा 1 लाख का लैपटॉप बैग बरामद, यात्री को लौटाया


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। ट्रेन में छूटे यात्री के सामान को RPF डेहरी ऑन सोन ने बरामद कर सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया।


मामला: दिनांक 05.11.26 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष DDU से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12381 अप पूर्वा एक्सप्रेस के कोच S-4, बर्थ-51 पर हावड़ा से गया यात्रा कर रहे यात्री गया स्टेशन पर उतरते समय भूलवश अपना लैपटॉप बैग छोड़ गए, जिसमें Dell कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, डॉक्यूमेंट और 40,000 रुपये नकद (09 बंडल में) था।


सूचना पर गाड़ी के डेहरी ऑन सोन स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-03 पर आने पर ड्यूटी में तैनात ASI मनोज कुमार चौधरी व स्टाफ ने कोच S-4 को अटेंड कर बैग बरामद किया। वीडियो कॉलिंग पर यात्री को बैग दिखाकर सत्यापन किया गया और बैग को RPF पोस्ट डेहरी कार्यालय में सुरक्षित रखा गया।


बाद में यात्री नवल किशोर, पिता- प्रदीप कुमार, ग्राम- तिलोरा, थाना- वजीरगंज, जिला- गया RPF पोस्ट पहुंचे। पहचान व सत्यापन के बाद गवाह के समक्ष सुपुर्दगीनामा तैयार कर फोटोग्राफी के साथ बैग व सभी सामान सही सलामत लौटा दिया गया। यात्री ने सामान की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये बताई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट