पुलिस अधीक्षक ने की जन शिकायत निवारण सुनवाई, कुल 12 व्यक्तियों की शिकायतें सुनी गईं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 21, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रोहतास में आज जन शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन किया गया।
सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 12 व्यक्तियों की शिकायतों को बारी-बारी से सुना।
सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर शिकायतों के शीघ्र निवारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रोहतास पुलिस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं जनता के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।


रिपोर्टर