कैमूर में मुखिया के घर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, परिवार में दहशत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 23, 2026
- 1 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
बाइक सवार चार अपराधियों पर फायरिंग का आरोप, घटनास्थल से दो खोखा बरामद,मुखिया के घर दो शिफ्ट में सात जवानों की तैनाती
कैमूर -- जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डड़वास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुखिया राजेश प्रजापति के मुताबिक, पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण 22 अक्टूबर की शाम चार की संख्या में पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर फायरिंग की। इस मामले में उन्होंने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर मुखिया के घर की सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में सात जवानों की तैनात की गई है।
वहीं, मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने फोन पर बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


रिपोर्टर