![](https://hindisamaachar.com//images/featured_image//4ee8654b546c2fee33f475ea6132e84aa693f634.jpg)
पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक की सुरक्षा भगवान भरोसे, 15 दिनों से गायब हैं सुरक्षाकर्मी
- Lalu Yadav, Reporter Bihar
- Oct 28, 2019
- 379 views
जमुई
अखिल भारतीय समाचार ,जमुई
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद से जमुई के वर्तमान विधायक विजय प्रकाश की सुरक्षा इस समय भगवान भरोसे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका सुरक्षाकर्मी उनकी इजाजत के बगैर पिछले पंद्रह दिनों से उनके साथ नहीं हैं। अपने सुरक्षाकर्मी के संबंध में जब उन्होंने तहकीकात की तो उन्हें जानकारी मिली कि उनका सुरक्षाकर्मी पिछले पंद्रह दिनों से गायब है। इस बारे में जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की कि आखिर उनके सुरक्षाकर्मी बगैर उन्हें कुछ जानकारी दिए कहाँ हैं , तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके सुरक्षाकर्मी ने पुलिस लाइन में ज्वाइन कर लिया है। इससे साफ पता चलता है कि पुलिस महकमे ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। इस बारे में विधायक विजय प्रकाश बताया कि उन्होंने इस आशय की पूरी जानकारी डीजीपी से लेकर तमाम सक्षम पदाधिकारियों को दे दी है। लेकिन इस दिशा में अबतक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जोर देकर कहा कि नक्सल प्रभावित विधान सभा क्षेत्र होने के कारण उन्हें विधि सम्मत सुरक्षा मुहैया कराया जाना चाहिए। ऐसी ही एक घटना पुर्व में झाझा विधायक के साथ भी घट चुकी है। उनके शब्दों में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना मेरे साथ घटती है उसकी पूरी जवाबदेही सरकार और उसके इशारे पर उनकी सुरक्षा वापस लेने वाले पुलिस पदाधिकारियों की होगी।
रिपोर्टर