देवघर से महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान ने किया नामांकन दाखिल
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 25, 2019
- 286 views
देवघर ।। झारखंड विधानसभा चुनाव में देवघर विधानसभा सीट के लिए मगठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। देवघर विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी देवघर एसडीओ विशाल सागर के समक्ष महागठबंधन प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरेश पासवान तीन बार देवघर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन किया है। गठबंधन में देवघर सीट आरजेडी को मिली है। बहरहाल देवघर विधानसभा के लिए 16 दिसंबर को मतदान होना है।


रिपोर्टर