केएस कॉलेज में मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास

दरभंगा ।। जल-जीवन-हरियाली, दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराबबंदी के सवाल पर बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित जिला प्रशासन के दिए गए निर्देश पर कुँवर सिंह महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित मानव शृंखला के प्रति जन जागरण के लिए शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं ने मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने आगामी 19 जनवरी के प्रस्तावित जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम में अधिक से अधिक से भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. राम अवतार प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. पी. सी. साह, डॉ. शांभवी कुमारी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रकाश नारायण सिंह, डॉ. प्राची मरवाहा, डॉ. अनुराधा प्रसाद, डॉ. संजीव कामत, डॉ. बिंदु चौहान, हर्षवर्धन सिंह, विनोद कुमार सिंह, अमित कुमार राय, ऋषभ राज, राज नारायण झा, अमन कुमार मिश्र, विनोदानंद झा सहित सैकड़ों छात्रों ने मानव शृंखला अभ्यास रैली में भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट