करोना महामारी पर भारी रहा सुहागिनों की वट सावित्री पूजा

टेक नारायण कुमार यादव की रिपोर्ट

जमुई चकाई ।। विभिन्न मंदिरों एवं स्थानों पर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा के विभिन्न उम्र के सुहागिन महिलाओं के पति के दीर्घायु  जीवन के लिए वट वृक्ष के फेरे लगाते हुए बंधन किए। बट सावित्री पूजा के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पूरे विधि-विधान पूर्वक फल फूल के साथ पूजा अर्चना की है।

बट सावित्री पूजा के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पंडित एवं पुजारी से बट सावित्री कथा का  भी श्रवण किये। परंपरा के अनुरूप सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा के उपरांत वट वृक्ष के पत्ते को अपने जुड़े मैं लगाई दिखीं। वहीं जिले में कोरोना वायरस के को खौफ के बावजूद वट सावित्री पूजा में सुहागिन महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई और पहले सवेरे से ही सुहागिन महिलाओं की मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई। हालांकि कोरोनावायरस मन के खतरे से बचाव के लिए कई सुहागिनों ने घर एवं आंगन में है वटवृक्ष के ढंडल को लगाकर ही वट सावित्री पूजा की है। पूजा करने हैं सुहागिन महिलाओं ने बताया कि मान्यता के अनुसार पति की दीर्घायु जीवन के लिए यह पूजा करती है। बट सावित्री पूजा करवा रहे हैं मंदिर के पुजारी ने कहा कि वट सावित्री पूजा से पति के दीर्घायु जीवन के साथ-साथ घर में सुख शांति एवं वैभव की शादी होती है जिसे हर वर्ष सुहागिन महिलाओं करती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट