झाझा में चला वाहन जांच चैकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ देवेन्द्र कुमार के साथ शक्ति प्रसाद शर्मा की रिपोर्ट

जमुई / झाझा ।। वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में कर्पूरी चौक सोहजाना के निकट झाझा - जमुई मार्ग पर सघन दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान एस आई कौशलेंद्र प्रसाद, विद्यानंद  कुमार द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, दो पहिया वाहन के इंश्योरेंस पेपर एवं सभी वाहनों में लगे डिक्की व टूल बॉक्स की सघनता से जांच की गई। वाहन जांच के क्रम मे बिना कागजात, हेलमेट वाहन चालकों से फाइन भी वसूला गया। पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि बाहन चालक यातायात नियमों का पालन करे साथ ही बिना मास्क लगाये बाहर नहीं निकले। अभी कोरोनो खत्म नही हुआ है।  बिना कागजात दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना-अपना रास्ता भी बदल कर गंतव्य स्थान को पहुंचते दिखे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट