भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ जमुई जिला का हुआ विस्तार

जमुई ।। प्रखंड के धावाटांड़ नीवासी राजेश पाण्डेय को " बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ " भाजपा प्रकोष्ठ के जिला कार्यक्रम प्रमुख मनोनीत किया गया है वहीं खासचकाई नीवासी मीणा देवी को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया है।

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामदेव राव ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं महामंत्री विनय पाण्डेय के देखरेख में टिम का विस्तार किया गया है। जिला संयोजक रामदेव राव ने चकाई के राजेश पाण्डेय और मीणा देवी के ऊपर विश्वास जताते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इधर चकाई क्षेत्र में खास युवाओं के बीच बड़ी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। राजेश पाण्डेय और मीणा देवी को बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता अंगराज राय, जिला उपाध्यक्ष सन्तु यादव, जिला  मंत्री सह पूर्वमध्य रेल के परामर्श दात्री समिति के सदस्य मनोज पोद्दार ,आईटी सेल जिला संयोजक भगवान पाण्डेय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, भजयुमो जिला मंत्री अभय पासवान, चकाई विधानसभा आईटी सेल संयोजक धीरज गुप्ता, भजयुमो आईटी सेल के जिला संयोजक नितेश दुबे , आईटी सेल ट्वीटर जिला संयोजक प्रताप कुमार वर्मा, चकाई मण्डल आईटी सेल संयोजक नीरज यादव, पुछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री सूरज गुप्ता, कमल क्लब संयोजक शम्भू शर्मा, छोटन यादव, संतोष दास, गौतम सिन्हा, कुंदन दुबे, रोहित दुबे, प्रभात राय, उमेश राय, गीता देवी , बन्दना देवी , अमित गौश्वामि , गणेश पंडित, रामलाल टुडू, संजय ठाकुर, सूरज बंर्णवाल अदि दर्जनों लोगों ने बधाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट