
मुंब्रा कब्रिस्तान को लेकर एमआईएम के युथ अध्यक्ष ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Aug 28, 2018
- 759 views
विनीत तिवारी
मुंब्रा। मुंब्रा कब्रिस्तान को लेकर एमआईएम के युथ अध्यक्ष सैफ पठान ने मुंब्रा रेल्वे स्टेशन एम गेट के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंगलवार की सुबह 9 बजे चलाए गए इस हस्ताक्षर अभियान में हजारों की संख्या मेंं लोगों ने अपना समर्थन दिया। यूथ अध्यक्ष सैफ पठान ने बताया कि कब्रिस्तान की जगह जहां पहले आरक्षित की गई थी, हमें कब्रिस्तान वहीं चाहिए। मित्तल मैदान क निकट सर्वे नं.107 पर शहरी विकास की तरफसे जो पाच एकड की जगह पर दफन भूमि ,श्मशान भूमि आरक्षित की गई थी। लेकिन वहां से स्थानांतरित कर एम. एम. वॅलीह मे स्लाटर की जगह कर दिया गया। मालूम हो कि एनसीपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने उक्त कब्रिस्तान को लेकर विरोध जताया है। मंगलवार को सैफ पठान द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद नुरुद्दीन आफताब ने भी अपना समर्थन दिया है। इस हस्ताक्षर मेंं फारुख काजी उर्फ शटल, नगरसेवक शाह आलम, पूर्व नगरसेवक महेंद्र कु्र्मेलेकर, एजाज शेख, निशान अंसारी, कादर भाई सहित बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर