
आलू की खेती पर जंगली सुअरों का आतंक।
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 16, 2020
- 262 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट।
बिहार ।। प्रखण्ड क्षेत्र में आलू की फसल पर जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। इनके आतंक से किसान परेशान हैं। आतंक का सबसे प्रभावी क्षेत्र कर्मनाशा, धर्मावती व गोरिया नदी का तटीय इलाका है। जो इनके रहने का ठिकाना बना है। सब्जी की फसल के ये दुश्मन दिन के उजाले में छिपे रहते हैं। और रात होते ही किसानों के खेतों तक पहुंच इनके फसल को बर्बाद कर देते हैं। किसान सुबह खेत पर पहुचते ही माथा पकड़ लेते हैं। सुबह एक-दूसरे से मिलने के बाद लोग एक दूसरे से अपनी फसल की बर्बादी का रोना रोते हैं। बड्ढा गांव के कृषक गोविंद मौर्य, बराढी के चन्दन चौबे, एवंती के राजबन्स चौधरी कहते हैं कि पिछले तीन-चार वर्षों से इनका आतंक अधिक बढ़ गया है। पहले कभी-कभार इनके द्वारा किए गए नुकसान की चर्चा होती थी। अब हर रोज इनके नुकसान की चर्चा होती है। फसल के बचाव का हर तरीका अपनाने के बाद किसान भगवान भरोसे निर्भर हैं।
रिपोर्टर