
डीडीसी ने विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 17, 2020
- 326 views
बिहार ।। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आरिफ अहसन गुरुवार को बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर , बरियारपुर और पतौना गांव में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति से सम्बंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और धरातल पर कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने नामित योजनाओं में अनियमितता और घटिया निर्माण कार्य देखकर आक्रोशित लहजे में कहा कि सम्बंधित लोगों से कारण पृच्छा किया जाएगा।
डीडीसी श्री अहसन ने सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि गली के पक्कीकरण , शौचालय आदि योजनाओं में निम्नस्तरीय कार्य किया गया है। उन्होंने नामित लोगों से राशि वसूली के लिए नीलाम पत्र दायर किये जाने की बात - बताते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री अहसन ने जोर देकर कहा कि ग्राम पंचायत और पंचायत समिति से सम्बंधित लोग कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं वरना यथोचित कार्रवाई तय है।
उन्होंने निरीक्षण कार्य जारी रखने की जानकारी देते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।
रिपोर्टर