नोडल अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

नोडल अधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद कराये जाने का दिया निर्देश

रिपोर्ट - सन्तोष यादव

कौशाम्बी ।। शासन के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में धान खरीद के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी ने जिले में हुई धान खरीद की अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्हेाने कहा है कि प्रत्येक धान क्रय केन्द्रों पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। कहा कि किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। उन्हेाने क्रय एजेन्सियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नही है। 

उन्हेाने कहा है कि समीक्षा में यदि किसी भी क्रय केन्द्र की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पायी गयी तो संबंधित क्रय केन्द्र प्रभारी एवं प्रबन्धक जिम्मेदार होंगे, साथ ही साथ डिप्टी आरएमओ भी जिम्मेदार होंगे। नोडल अधिकारी ने किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में आवश्यक रूप से हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया है, कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्हेाने राइस मीलरों को धान का उठान निरन्तर करते रहने का निर्देश दिया। उन्हेाने कहा कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नही होना चाहिए, बिचौलियों से किसी भी दशा में धान न खरीदा जाये। अंत में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा है कि दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री मनोज सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट