
जौनपुर: पैसे के लेनदेन को लेकर हुई महिला की हत्या
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Feb 02, 2021
- 320 views
कमलेश त्रिपाठी की रिपोर्ट
दोनों आरोपी पेंटर गिरफ्तार,
हत्या से क्षेत्र में सनसनी,
जौनपुर। पैसे के लेनदेन के विवाद में दो पेंटरो ने एक महिला को धारदार हथियार से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। घनी आबादी में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद दोनो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव के निवासी डाॅ विजय सिंह नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ईशापुर के पास कुरचनपुर में अपना मकान बनवाकर पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
एसपी सिटी डाॅ संजय कुमार ने बताया कि डाॅ विजय सिंह ने पूरे मकान की पेटिंग ईशापुर मोहल्ले निवासी दो युवको से कराया था। आज दोपहर दोनों उनके घर पैसा मांगने पहुंचे। घर में उनकी पत्नी नीतू सिंह मौजूद थी, पैसे के लेन देने के विवाद को लेकर विवाद हो गया। दोनो युवको ने पास पड़े कैची से प्रहार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। शव को कब्जे में कर पुलिस आरोपी दोनो युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रिपोर्टर