मानव की गुल्लक से निकले 12 हजार 345, रामलला को किये समर्पित

ब्यावरा ।। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोग आगे आकर बढ़ चढ़कर समर्पण कर रहे है।   मंदिर निर्माण के लिए होने वाली समर्पण निधि के लिए बच्चों में भी जमकर उत्साह देखा गया है। कई बच्चों ने अपनी गुल्लक की राशि का समर्पण मंदिर निर्माण के लिए किया है। ऐसे ही नगर के 12 वर्षीय मानव पिता कमल खस ने अपनी गुल्लक की सारी राशि का समर्पण भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए किया। बुधवार को मानव ने अपनी वर्षों पुरानी गुल्लक खोली। जिसमे से 12 हजार 345 रुपये निकले। मानव ने निधि समर्पण टोली को राशि सौपीं। 

कई सालों में एकत्र की राशि-

मानव ने बीते करीब 5 वर्ष से गुल्लक में राशि का संग्रह किया था। उसे बीते माह से शुरू हुए श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जानकारी मिली तो उसने अपने पिता जी को गुल्लक की राशि का समर्पण करने की बात कही। मानव ने राशि का उपयोग अपने निजी उपयोग में न करते हुए राम मंदिर के लिए राशि का समर्पण किया। मानव में इस राशि की रसीद अपनी दादी विजयलक्ष्मी देवी खस के नाम से बनवाई। सभी ने मानव के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट