रेजांगला कलस रज (मिट्टी) यात्रा का आगमन नवी मुंबई में।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा १८ नवंबर १९६२ में चीन के द्वारा बड़ा हमला रेजांगला चौकी पर किया गया था। इस में ११४ अहीर वीर शहीद हुए थे। उन अहीर वीर सुपुत्र को श्रद्धांजलि देने के लिये रेजांगला कलश रज यात्रा निकाला गया है।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यात्रा भारत के हर राज्य में जायेगी।१३/०४/२०२५ को बिहार से शुरू हुआ। बिहार से झारखंड, झारखंड होते हुए बंगाल, आसाम, त्रिपुरा, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना से महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। १८/११/२०२५ को दिल्ली मे जंतर-मंतर पर इसका समापन होगा।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के महाराष्ट्र सचिव आर एन यादव ने बताया - देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास नवी मुंबई में २३/०८/२०२५ को कलश यात्रा पहुंचेगी। फिर २४/०८/२०२५, रविवार को दोपहर १२.०० बजे,  कोपर खैरने, सेक्टर २० में जायका होटल से रेजांगला कलस रज पद यात्रा शुरू होगी और वाशी रेलवे स्टेशन के पास रघुलीला माॅल में समाप्त होगी। रधुलीला माॅल में रेजांगला कलस रज यात्रा से जुड़े अतिथियों का स्वागत समारोह आयोजन किया गया है।

नवी मुंबई में रेजांगला कलश (रज) यात्रा का जिम्मेदारी निभानेवाले राजेन्द्र बहादुर यादव (उपाध्यक्ष -अ भा म स), आर एन यादव (महासचिव - अ भा म स),लालचंद यादव, चंद्रशेखर यादव, सर्वजीत यादव,मनोज यादव, सुरेश यादव और शिवप्रसाद यादव।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट