मार्शल आर्ट प्रदर्शन व ट्रेक सूट वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न


तलेन ।। स्वर्गीय  हेमलता देवी  फाउंडेशन  एवं अमर डिफेंस एकेडमी के तत्वधान में मार्शल आर्ट  प्रदर्शन एवं ट्रैक सूट वितरण  का कार्यक्रम   शुक्रवार को शासकीय कन्या  हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा, विशेष अतिथि,  के रूप में, एसडीओपी सुश्री  जोईस दास,  नायब तहसीलदार रमाकांत चौकसे,  मुख्य नगरपालिका अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा, थाना प्रभारी दिनेश चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलित कर की गई।अतिथियों का स्वागत का   शाल श्री फल व, पुष्पमाला से पत्रकार   अवधनारायण  उपाध्यय ,अशोक डांगरा, नीरज डांगरा  सतीश यादव ,राजेन्द्र यादव व अमर डिफेंस एकेडमी संचालक राजकुमार यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की  मार्शल आर्ट या अन्य चीज का प्रशिक्षण इसलिए दीया जाता है कि  हम अपने अंदर के डर को औवर पावर कर सके।  डर दो प्रकार का होता है एक डर जो शरीर को लगता है कि क्या मैं यह चीज कर सकता हूं कि मैं नहीं कर सकता हूं ।और एक डर मन  का  होता है। ज्यादा बड़ा डर मन का होता है। जो हमें हर   काम करने  से रोकता है। कि किसी ने मेरे बारे में टीका टिप्पणी कर दी। कि  चार लोग मेरे   बारे में क्या कहेंगे। यह जो डर होता है मन का होता है। पुरा प्रशिक्षण  इसी बात का होता है कि हम मन के डर को दूर कर सके । 

अतिथियों द्वारा एकेडमी के शिक्षकों  पुलिस थाने में कार्यरत कर्मचारियों व पत्रकारों का सम्मान शील्ड  प्रदान कर किया गया   तथा एकेडमी  की छात्राओं को टेक सूट वितरित किए । कार्यक्रम मे, नीरज डांगरा, ठेकेदार लाढ सिंह  ओढ, अजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल  सतीश अग्रवाल, हरि दुबे का  का विशेष सहयोग रहा वही इस मोके जनप्रतिनिधि शिक्षक गण व छात्र छात्राये उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन  अमित कुमार यादव ने किया । आभार राजकुमार  यादव ने माना ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट