मनरेगा के द्वारा 9 अगस्त को लगाये जायेंगे 33 हजार पौधे

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 चांद (कैमूर)।। पर्यावरण दिवस पर प्रखण्ड मुख्यालय के खाली भूमि पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते मनरेगा के द्वारा 9 अगस्त तक 33 हजार पौधे लगाये जाने का लक्ष्य तय किया। कोरोना संक्रमण महामारी में आक्सीजन की कमी ने सभी लोगों का पर्यावरण के तरफ ध्यान गया है। सरकार ने बिहार में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रखण्ड में मनरेगा के द्वारा पौधारोपण अभियान का शुरुआत कर दिया गया। पौधारोपण अभियान की जानकारी देते हुए पीओ  प्रसुन्न ने बताया की सभी 12 पंचायत में पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि 9 अगस्त तक कुल 33 हजार पौधे लगाये जायेगें। उन्होंने ने कहा पौधारोपण के पौधे की सुरक्षा का पुरा ख्याल किया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट