
आओ चले पर्यावरण की ओर स्वच्छ बिहार स्वच्छ पृथ्वी
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 09, 2021
- 281 views
जिला संवाददाता की रिपोर्ट(कैमुर)
कैमुर ।। बिहार पृथ्वी दिवस" पर सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज महाविद्यालय भभुआ के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में चिल्ड्रेन्स अकादमी केयर जोन भभुआ वार्ड नंबर 9 के प्राचार्य विनय कुमार सिन्हा निर्देशक नीलम श्रीवास्तव के द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न जगहों पर विभिन्न प्रकार के पौधा फलदार एवं छायादार लगाया गया। वहीं पौधारोपण के बाद हम सभी ने यह शपथ लिया कि बड़ा होने तक पौधा को देख-भाल करेंगे। वहीं शिवम कुमार ने बताया कि इस "बिहार पृथ्वी दिवस" मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनना है। जिस पृथ्वी को हम माँ का दर्ज देते हैं, जिसने संपूर्ण मानव जाति, जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों, जल आदि को अपनी गोद में शरण दे रखी है। उसी को आज दिन-रात प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा व पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी और कर्तव्य बनता है। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। आज के समय में पर्यावरण का गंभीर समस्या बन गया है। प्लास्टिक पर्यावरण व पृथ्वी को सबसे ज्यादा क्षति पहुँचा रहीं हैं। इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण व पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए आज हम सभी को शपथ लेना चाहिए कि प्लास्टिक व पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देगें। अगर समय रहते हुए भी नहीं संभले तो हम सभी का अस्तित्व इस पृथ्वी से ही समाप्त हो जायेगा। इसलिए हम सभी को मिलकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि सांसे हो रहीं कम अब नहीं तो कब हर साँस की कीमत चुकानी पड़ेगी तब? हर एक इंसान एक पौधा लगा कर बड़ा होने तक देख-भाल करें। तो यह एक छोटा-सा कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सराहनीय कदम होगा। क्योंकि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता है। इस मौके पर शिक्षक सुबोध कुमार सिन्हा छात्र-छात्राएं आर्यन राज, अविनाश, राज श्रीवास्तव शालिनी, मुस्कान ,स्नेहा मिश्रा ,नेहा खान आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्टर